logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहा जुए-सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठे सवाल

अमनदीप सिंह भाटिया / पंचकूला / 26 मार्च: पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में मनसा देवी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर गैस गोदाम के पास एक बार फिर जुए और सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इस हुए सट्टे के कारोबार को एमडीसी पुलिस स्टेशन की तरफ से बंद करवाया गया था पर फिर भी यह किसकी मिली भगत से चलाया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को इसकी कानों कान खबर नहीं और इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पहले भी कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ समय पहले पुलिस दबाव के चलते यह कारोबार बंद हो गया था, लेकिन अब फिर से सक्रिय हो गया है। इस अवैध गतिविधि के कारण आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग खासकर गरीब वर्ग के लोग आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जुए सट्टे के इस खेल में कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाना इतनी नजदीक है, तो आखिर कैसे यह कारोबार खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध धंधे पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह अवैध कारोबार यूं ही जारी रहेगा। और इसकी पूर्ण तौर से जांच होनी चाहिए कि इस कारोबार में कौन-कौन शामिल है और किसकी मिली मिलीभगत से यह कारोबार दोबारा शुरू हुआ बड़ा सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई करने को तैयार क्यों नहीं

29
2065 views

Comment