logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी को लेकर रमना में पुलिस का फ्लैग मार्च

रमना । रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी आकाश कुमार, श्री बंशीधर नगर के थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार व विशुनपुरा थाना प्रभारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मुख्य सड़क, शहीद भगत सिंह चौक, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन रोड होते हुए विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की सलाह दी है।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पर्व को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी रखी जा रही है।

0
88 views

Comment