logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी से पहले निकली भव्य मंगला शोभा यात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल

रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार, दिनांक 24/03/2026 को क्षेत्र में भव्य “मंगला शोभा यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। रामभक्त युवा बाइक पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा श्री विष्णु मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विशुनपुरा, लाल चौक, शंकर मोड़, गांधी चौक, कोचेया मोड़, मधुरी, पिंपरी कला, सोनडीहा होते हुए अमहर तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मंगलवार शाम 6:30 बजे महुली कलां स्थित बाला जी मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित रविन्द्र कुमार मिश्र द्वारा भगवान श्रीराम की महाआरती “हे राजा राम तेरी आरती गाऊं” की गई।
इस आयोजन में सुरेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम पाण्डेय, अवध बिहारी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।

4
100 views

Comment