logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशुनपुरा में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च

विशुनपुरा: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव से शुरू होकर पिपरी, कमता, कोचेया और विशुनपुरा ब्लॉक मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद पुनः विशुनपुरा होते हुए कोचेया, महुली, अमहर और गिद्दी गांव तक मार्च किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
मौके पर एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रामनवमी आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
उन्होंने आमजन से अपील की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी राहुल सिंह सहित पुलिस बल के कई जवान मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया

0
0 views

Comment