logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केतार के अजनिया में चैता महादुगोला का आयोजन

केतार (गढ़वा): केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत अजनिया मोड़ के समीप भव्य चैता महादुगोला कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू,विशिष्ट अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य धर्मराज पासवान, पूर्व विधायक प्रत्याशी वरुण बिहारी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में झारखंड एवं बिहार के प्रसिद्ध व्यासों के बीच चैता महादुगोला का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्ति और लोकसंस्कृति की अनूठी छटा बिखरी रही।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र से आए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र की परंपरा और लोक कला को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं उपस्थित अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

8
277 views

Comment