*कटनी जिले के बरही में गैस संकट गहराया, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी परेशानी*
*वही गैस मालिक ने गैस वाहन बंद कर बढाई लोगो की भीड़*
*कटनी जिले के बरही में गैस संकट गहराया, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी परेशानी*
*वही गैस मालिक ने गैस वाहन बंद कर बढाई लोगो की भीड़*
कटनी जिले के बरही स्थित नए बस स्टैंड पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें रोजाना लग रही हैं। सूत्रों से लगी जानकारी के अनुसार, सुबह से ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
गैस की भारी कमी और बदहाल वितरण व्यवस्था ने हालात को और बिगाड़ दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरही की गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
लगातार बढ़ती समस्या के बावजूद न तो सप्लाई में सुधार हो रहा है और न ही कोई ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है और लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि जिले के कई इलाकों में एलपीजी की किल्लत बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।।।