logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैत्र नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया गया

हुसैनगंज (फतेहपुर)।
भिटौरा विकास खंड के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुसैनगंज में चैत्र नवरात्र का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में ढोलक की थाप पर देवी गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
विद्यालय की वार्डन रंजना सिंह ने छात्राओं को नवरात्र के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर शिक्षिकाओं में शालिनी और अनीता देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में गोरी, शिवानी, रोशनी, शिवांगी, अंशिका, मानसी, रिया, संध्या, राशि, सोनल, खुशबू, हिमांशी, काजल, अनुराधा, दिव्यांशी, रंजना, प्रियंशी सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।

0
330 views

Comment