logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री बड़ा हनुमान मंदिर भुसावल में दिनांक 27/03/2026 को मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव

श्री राम मंदिर वार्ड स्थित प्राचीन श्री बड़ा हनुमान मंदिर में कल दिनांक 27/3/26 शुक्रवार के दिन श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4.00 बजे से होगी जिसमें श्री रामचन्द्रजी,लक्ष्मणजी, मातासीता, श्री हनुमानजी, सह राधाकृष्णजी की मनमोहक मूर्तियों का दूध, दही, घृत, शर्करा, मधु, दशमूलारिष्ट, इत्र, सह अभिषेक, पूजन होगा। तथा वस्त्रों सह आभूषणों से श्रृंगारित किया जाएगा।
ठीक 12.00 बजे श्री रामजी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा।
उक्त मौके पर भजन का भी आयोजन किया गया है।
सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो कर पुण्य का लाभ प्राप्त करें ऐसा निवेदन मंदिर की और से कु. भारती वैष्णव ने किया है।

20
999 views

Comment