बिना काम मिट्टी भराई की हाजिरी, घोटाले का आरोप
हरिहरपुर ग्राम पंचायत में टोला गोबराही से सिसवनिया तक पिच सड़क के दोनों किनारों की पटरी पर मिट्टी भराई का कार्य कागजों में दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर काम नहीं कराया गया है। इसके बावजूद मजदूरों की हाजिरी भरी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना कार्य कराए ही फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे।