logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DSP लहरा रणबीर सिंह ने भरोसा दिलाया: दुकानदार पर हमले के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- सिटी इंचार्ज गुरदेव सिंह

25 मार्च: लहरागागा (सुरेश जवाहर वाला 90233-63132) लहरागागा में हाल ही में एक दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और तीन आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। यह जानकारी DSP लहरा सरदार रणबीर सिंह ने पत्रकार से बात करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

DSP ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी और गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में, “द ग्रेट साइबर वर्ल्ड कैफे” के मालिक जॉन गर्ग पुत्र अमर नाथ, निवासी वार्ड नंबर 6 लहरागागा, जो शिव मंदिर के पास फोटोकॉपी और कंप्यूटर की दुकान चलाते हैं, पर दुकान में घुसकर तीन युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लहरा थाने के इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह, सिटी इंचार्ज गुरदेव सिंह के अनुसार, मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

1
0 views

Comment