एसएसबी की तत्परता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, नाबालिग सुरक्षित
नानपारा/बहराइच | 25 मार्च 2026। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। चकिया मोड़ बस स्टैंड से एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया गया।
विश्वसनीय सूचना पर एसएसबी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक और लड़की से पूछताछ की। दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया, लेकिन बयानों में विरोधाभास मिलने पर उन्हें कैंप लाकर AHTU और NGO की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई।
जांच में मामला संदिग्ध मानव तस्करी का प्रतीत होने पर एसएसबी ने नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में लड़की को नेपाल के NGO “शांतिपूर्ण स्थापना गृह” को सौंपा गया, जबकि युवक को आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसएसबी की इस सतर्कता से एक बार फिर सीमा पर सुरक्षा और मानव तस्करी के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता साबित हुई।