सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, कपड़ा तस्करी का भंडाफोड़
बहराइच रूपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए कपड़ा तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। 24 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ 650/4 के पास विशेष गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 200 लेडीज सूट, 23 साड़ियां और 3 साइकिल बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम सहाय वर्मा, हलीम और बच्छ राज (सभी निवासी निधिनगर, रुपैडिहा) के रूप में हुई है।
एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों और जब्त सामान को आगे की कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नानपारा को सौंप दिया।