रुदौली: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।