logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: आंध्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हैंडलर को दबोचा

जोधपुर/अजमेर: राजस्थान के जोधपुर शहर से आतंक की विचारधारा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जोधपुर की सदर बाजार पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS विचारधारा से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है।
​विजयवाड़ा से जुड़े तार
​जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान (19), पुत्र मोबिन, निवासी सनसिटी मार्केट के रूप में हुई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) पुलिस ने एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया था। उस आरोपी से पूछताछ के दौरान जीशान का नाम और उसका सीधा कनेक्शन सामने आया।
​ट्रांजिट रिमांड पर ले गई पुलिस
​आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और पुलिस कमिश्नर शरत कविराज व डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
​कोर्ट की कार्रवाई: आरोपी जीशान को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया।
​ट्रांजिट रिमांड: कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गई है।
​सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था जाल
​थानाधिकारी माणकराम बिश्नोई के मुताबिक, आंध्र पुलिस ने पहले भी ISIS से जुड़े एक सोशल मीडिया नेटवर्क के सदस्य को पकड़ा था। जांच में यह पाया गया कि जीशान भी इसी नेटवर्क का हिस्सा था और प्रतिबंधित विचारधारा को बढ़ावा देने में सक्रिय था।
​ब्यूरो रिपोर्ट, AIMA MEDIA

0
209 views

Comment