logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 साल में ही जर्जर हुआ पुल: ढेकियाजुली में लोहे के सहारे टिका ढांचा, जनता में भारी आक्रोश

ढेकियाजुली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ भेलागुरी और हगराजुली को जोड़ने वाला छोटा पुल अब खतरे का संकेत बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि महज़ 4 साल पहले बने इस पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि नीचे मुख्य लाइन के खंभे का सीमेंट पूरी तरह झड़ चुका है और अब पूरा ढांचा सिर्फ लोहे की सरियों के सहारे टिका हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल कभी भी बड़ा हादसा करवा सकता है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रोज़ाना इस पुल से गुजरने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही, निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर का लाइसेंस रद्द करने की भी जोरदार मांग उठ रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?

0
380 views

Comment