logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधी (म.प्र.)* *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 26 मार्च 2026 *थाना जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण की शिकार नाबालिग

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधी (म.प्र.)*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 26 मार्च 2026

*थाना जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण की शिकार नाबालिग बालिका को मंडला से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण की शिकार एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिसंबर 2025 में फरियादी ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं लगा, तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना जमोड़ी में अपराध धारा 137(2) BNS की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*पुलिस कार्रवाई और दस्तयाबी:*
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी, जो क्षेत्र में अक्सर मजदूर लेने के सिलसिले में आता-जाता था, पिछले 02 वर्षों से बालिका के संपर्क में था। आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जिला मंडला में दबिश दी, जहाँ से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने उसे विवाह का प्रलोभन देकर अपने साथ रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।
सराहनीय भूमिका:
*इस महत्वपूर्ण सफलता में निम्नलिखित टीम की मुख्य भूमिका रही:*
उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी जमोड़ी)
उनि. वर्षा यादव
सउनि. वीरभान
प्रआर. अवनीश

#MP_POLICE

6
333 views

Comment