logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज रामनवमी महोत्सव का आगाज शहर होगा राममय, भक्ति एवं संगठन शक्ति का होगा अद्भुत संगम। शहर वासियों को दिये पीले चावल।

आज रामनवमी महोत्सव का आगाज शहर होगा राममय, भक्ति एवं संगठन शक्ति का होगा अद्भुत संगम, शहरवासियों को दिये पीले चावल।
पाली- हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा की पूर्व संध्या पर हिन्दू महोत्सव समिति विहिप के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा मार्ग में आने वाले समस्त रहवासियों व व्यापारी बंधुओं को शोभायात्रा निमंत्रण दिया गया।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि शोभायात्रा के निमंत्रण हेतु सभी कार्यकर्ता रघुनाथ जी मंदिर से शोभा यात्रा के पूरे मार्ग में ढोल नगाड़े के साथ सभी रहवासियों व व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने के लिए आमंत्रण व पिले चावल देकर अनुरोध किया।

रामनवमी शोभायात्रा में पाली शहर के 100 से समाज संगठनो की ओर से झाकियां होगी साथ ही डीजे, बैंड, घोष, घेर दल, अखाड़े, घोड़े, रथ भी शोभायात्रा में शामिल होंगे।

रामनवमी शोभायात्रा प्राप्त 10:00 बजे श्री रघुनाथ जी के मन्दिर, पानी दरवाजा से चेतना होटल, पल्ली-वालों का बास, गणेश चौक, सराफा बाजार, उदयपुरिया बाजार, गाछो का बास, राणा प्रताप चौक, पुरानी सब्जी मण्डी, धान-मण्डी, पटवा बाजार, उदयपुरिया बाजार, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, होते हुए पुनः रघुनाथ जी मन्दिर पहुँच कर सम्पन्न होगी ।

रामनवमी शोभा यात्रा के संचालन हेतु 100 कार्यकर्ताओ की टीम बनी हुई है जो रामनवमी शोभायात्रा का संचालन करेगी । शोभायात्रा की तैयारी में सीताराम जोशी, सोहन सिंह, भंवरलाल गुगरिया, कमल किशोर गोयल, परमेश्वर जोशी, किशन प्रजापत, प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, रंगलाल जाट, नरेंद्र माछर, हेमन्त जोशी, गोरधन जोशी, विनीता तनवानी, सन्तोष वैष्णव, रेखा सोलंकी, भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, हरीश पांडे, रामसुख पायंक, बाबूलाल कुमावत, प्रवीण सीरवी, कुशल शर्मा, भावेश सोनी, प्रवीण उपाध्याय, भेरूसिंह राजपुरोहित, आनंद स्वरूप गुप्ता, केलाश कुमावत, प्रवीण उपाध्याय, महेश वैष्णव, गणेश कुमावत, श्रवण रावल, अशोक बंजारा, गौरव शर्मा, नीरज सोनी, महेंद्र प्रजापत, श्रवण भीलवारा, प्रवीण सोनी, दुर्गेश चौहान, किशोर सेन, भरत शर्मा, अक्षय राठोड़, प्रमोद गॉड आदि तैयारीयों में लगे हुए है ।

19
910 views

Comment