logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच मे गोरखपुर जोन की तीर अंदाजी मे बहराइच का दबदबा



*रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 का सफल समापन ।*

आज दिनांकः 25.03.2026 गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक: 23.03.2026 से 25.03.2026 तक परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बहराइच में सम्पन्न कराया गया। इसमें से 08 जनपदों (गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, बहराइच) की टीमों ने भाग लिया। 08 जनपदों की टीमों में लगभग 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 304 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 153 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है व महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 135 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोंडा ने 100 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग प्रतियोगिता की चल वैजयंती जनपद बहराइच ने प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बहराइच द्वारा खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

उ०प्र० पुलिस की अन्तर जोनल प्रतियोगिता माह अप्रैल-2026 के चतुर्थ सप्ताह में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित होनी है, जिसमें गोरखपुर जोन की टीम को भाग लेने हेतु जोनल टीम का गठन कर लिया गया है जिसे समय से भाग लेने हेतु भेजा जायेगा।

*इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच श्री अशोक कुमार सिंह, उप सेनानायक (NSG), क्षेत्राधिकारी लाइन्स/नगर श्री नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह व पुलिस लाइन के अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।*

0
0 views

Comment