logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालंधर ‍‍बस स्टैंड के पास बाइक हुआ चोरी।।

जालंधरः बस स्टैंड के पास स्थित कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर से दिन दहाड़े कर्मी की बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पीढ़ी ने घटना को लेकर थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई ‍शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते थेहुए पीड़ित साहिल गिल ने बताया कि वह कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करता है।

रोजाना की तरह उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक नंबर PB08-ER-9281 बैंक के बाहर खड़ी की थी। वह शाम करीब 4:30 बजे कार्यालय से बाहर आया तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां पार्किंग में नहीं थी। जिसके बाद उसने पहले अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन आसपास कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उसे संदेह हुआ कि मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में उसने पास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो पता चला कि दो नौजवान लड़के आए और उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।

7
1127 views

Comment