logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Gazipur mein 5000000 ka ganja baramad kar se 83 kilo 700 gram Madhav padarth ke sath do taskar girftar

गाजीपुर में 50 लाख का गांजा बरामद, कार से 83 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.....

गाजीपुर। गाजीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को करीब 50 लाख रुपये कीमत का 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि शुभम वर्मा ने की।

सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाने की पुलिस और एनटीएफ टीम एसपीबीडी इंटर कॉलेज तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से आजमगढ़ निवासी प्रदीप यादव और बलिया निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा लखनऊ से मंगाया जाता था और इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

#Ghazipur #CrimeNews #DrugSmuggling #PoliceAction #Bhurkuda #गाजीपुर #अपराध #गांजाबरामद #पुलिसकार्रवाई #नशातस्करी #एनडीपीएसएक्ट #PatrakarHariomKumar

6
59 views

Comment