23 मार्च के उपलक्ष्य में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फिर से किया गया याद
*आज 24 मार्च को शहीद ए आजम भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर चंदेरी में पुष्पांजलि कार्यक्रम व विचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।*
बहुत ही शानदार अनुभव रहा चंदेरी में विगत 20 मार्च हमारे द्वारा कैंपेन किया गया था जिसका बहुत अच्छा माहौल पब्लिक के बीच देखने को मिला, आज सुबह से ही दो तीन लोगों के कॉल आ रहे थे कार्यक्रम कितने बजे होगा, आप कब तक पहुंचोगे चंदेरी इस तरह से कई लोग हमारा इंतजार कर रहे थे।
शहर तमाम बुद्धिजीवी व वरिष्ठ जन आज के कार्यक्रम में शामिल हुए।
नगर सेठ के नाम से जाने वाले देवी प्रकाश सिहारे जी, संग्राम सिंह जी, संतोष कोहली जी व अन्य लोगों के सहयोग से लगभग 50 पारले जी बिस्किट के पैकेट बांटे गए।
आज के कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह जी के द्वारा किया गया और हमारे साथी अनुराग भैया ने आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बात रखी। इसके साथ ही प्रदीप जैन जी, संग्रामसिंह जी, जगनलाल शिक्षक, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
लोगों कार्यक्रम को खूब सराह और एक सज्जन खुद माइक पर आकर बोले कि चंदेरी शहर में भगत सिंह का प्रोग्राम पहली बार हो रहा है और में हृदय से भगत सिंह यादगार मंच के साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।