logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र 25 मार्च 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की सत्र 2025 -26 प्रथम बैठक सम्पन हुआ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

पूर्व अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी के सदस्यों का परिचय कराया और नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया ! पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने सभी नव नियुक्ति पदाधिकारी एवं सदस्यों का जिसमे कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट सचिव पुस्तकालय पद पर श्री अभिषेक सिंह मौर्य व सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया!
नव नियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में, मैं अपने सभी सहयोगी अधिवक्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है, और मैं आशा करता हूँ कि हम सभी मिलकर न्याय और कानून की रक्षा के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,प्रदीप मौर्य, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार सिंह, मृगराज सिंह, कामता प्रसाद यादव, दसरथ यादव, सुदेश कुमार, सत्यम शुक्ला, रामप्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे !

1
104 views

Comment