logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

मुरादाबाद, 25 मार्च 2026।
पूर्वघोषित कार्यक्रमानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ॐ श्री परिवार महानगर मुरादाबाद के तत्वावधान में संकट मोचन पार्क, विजय नगर में भव्य 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सायं 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम आचार्य श्री पुष्पराज शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। महायज्ञ में कुल 108 जोड़ों ने सहभागिता करते हुए मां आदि शक्ति दुर्गा जी की सप्तशती पाठ के साथ यज्ञ में आहुति दी। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

108 कुंडीय यज्ञ की महिमा:
आचार्य पंडित श्री पुष्पराज शास्त्री जी महाराज ने बताया कि वैदिक परंपरा में 108 संख्या का विशेष महत्व माना गया है। 108 कुंडीय यज्ञ को अत्यंत प्रभावशाली एवं पुण्यदायी बताया गया है, जो समस्त प्रकार के दोषों, बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है। यह यज्ञ वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा समाज में सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग प्रशस्त करता है।
ऐसे महायज्ञ में दी गई आहुतियाँ केवल व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सामूहिक कल्याण के लिए भी फलदायी होती हैं।

यज्ञ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें व्रत परायण कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आयोजन का उद्देश्य:
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, भारतीय संस्कृति का संरक्षण तथा जन-जन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। रोहन ने बताया कि यह महायज्ञ सभी वर्गों के लोगों के लिए खुला है और इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिला है।दुर्गा सप्तशती, जिसे ‘चंडी पाठ’ के नाम से भी जाना जाता है, मां दुर्गा की महिमा का अद्भुत ग्रंथ है। इसमें 700 श्लोकों के माध्यम से देवी की शक्ति, पराक्रम और भक्तों की रक्षा का वर्णन किया गया है।
इस पाठ के नियमित श्रवण और पाठ से
ग्रह बाधाओं का निवारण होता है
नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है
रोग, भय एवं संकट दूर होते हैं
जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है।

इस अवसर पर गौरव सैनी,सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, ललित सैनी, अमन सैनी, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता,शिवम,अजय,अभिषेक सैनी,गौतम,गुड्डू बरनवाल, ओम प्रकाश,भानु प्रताप सिंह,तुषार,सुमित,रवि,अजय,बंश,बिशु,लता,प्रतिमा,सुमन,अनुज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को भव्य बनाने में योगदान दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

19
382 views

Comment