logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलियरी में शिक्षा चौपाल का हुआ सम्पन्न

म्योरपुर /सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बलियरी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक व अभिभावकगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती चित्र के सम्मूख पुजन कर कार्यक्रम शुभारंभ कराया गया। कम्पोजिट स्कूल में संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य और बच्चों का बहुत अच्छा कला देखने को‌ मिला जिसमें बच्चों ने भक्ति गाना व‌ देश भक्ति,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाना प्रस्तुत किए । संकुल प्रभारी अजय गुप्ता और सीमा ने चौपाल में अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के उत्तरोत्तर विकास में बच्चों के माता पिता का अहम रोल होता है जो शिक्षक गुणवत्तायुक्त शिक्षा ग्रहण कराकर उनका उज्ज्वल भविष्य खड़ा करता है। गरीब क्षेत्रों में तो सरकार नित नए नए आयाम अपनाकर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा है। चौपाल में बच्चों को पुरस्कार देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। अध्यापक अवनी कुमार ने गार्जियनो को शिक्षा की महत्ता को बताया। संचालन शिक्षक बसंत कुमार ने किया। संकुल प्रभारी शारदा प्रसाद ने सभी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

40
1112 views

Comment