हाजीपुर में तीन दिवसीय बिहार महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न।
जी ए इंटर उच्च विद्यालय हाजीपुर के प्रांगण में त्री दिवसीय विहार महोत्सव के अंतिम दिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुतियों की गई जिसमें दो संस्थाओं के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से बिहार दिवस में चार चांद लगा दिया।प्रथम प्रस्तुति आम्रपाली कल जत्था के सचिव वरिष्ठ उद्घोषक रंग रंग कर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य अपने कलाकारों के साथ प्रथम प्रस्तुति वाल्मीकि ने रची रामायण लव कुश को जाने संसार,,, एवं हमरो बिहार भैया देशवा के शान बा,, भरब हम गगरी २ कतेक दिन रामा की प्रस्तुति हुई कलाकारों में आदित्य राज, अंकुश राज, अनिल कुमार, सुनीता कुमारी, लाल बाबू भगत, रवि शंकर पासवान,रणधीर सूर्य आदि का सराहनीय योगदान रहा वहीं कला कुंज बिहार की तीन प्रस्तुतियां हुई अंत में कला संस्कृति पदाधिकारी एवं डी डी सी के कर कमल द्वारा शिक्षा विभाग की शिक्षिका एवं शिक्षक को सम्मानित करते हुए अन्य संस्थाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।