logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले भर में गैस एजेंसियों का निरीक्षण उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति के निर्देश

*जिलेभर में गैस एजेंसियों का निरीक्षण, उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति के निर्देश*

खैरथल / हीरालाल भूरानी
जिले में घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं किसी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर एंव उपखंड अधिकारियों द्वारा जिले की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर पहुंचकर गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग प्रणाली एवं उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति की जांच की गई।
जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि जिले में वर्तमान में घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है और गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा बुकिंग के बाद अनावश्यक देरी नहीं की जाए। साथ ही सभी एजेंसियों को गैस स्टॉक एवं वितरण का रिकॉर्ड सही तरीके से संधारित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

10
298 views

Comment