HBF India CEC की पहली बैठक संपन्न, देशभर में CCTV अभियान चलाने का निर्णय
दिनांक 23 मार्च 2026 को Hair & Beauty Federation India (HBF) की Central Executive Committee (CEC) की पहली बैठक Zoom के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक पालीवाल जी ने की, जबकि संचालन उदय टक्के जी द्वारा किया गया।
बैठक में हेयर एवं ब्यूटी उद्योग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सैलून में CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने पर चर्चा की गई। इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें 90 से अधिक एसोसिएशनों को जोड़ा जाएगा। साथ ही महिला कस्टमर प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखने और सर्विस रूम में कैमरा न लगाने की सलाह दी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर सैलून संचालकों की सहायता हेतु हर माह 10 CCTV कैमरे एसोसिएशन की ओर से लगवाए जाएंगे। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
हाल ही में चंडीगढ़ में सैलून संचालकों से फिरौती मांगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए HBF India एवं विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को पत्र एवं ईमेल के माध्यम से अवगत कराया गया।
इस संबंध में तेज बहादुर नंदवंशी, प्रदेश महासचिव, सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने भी गृहमंत्री को ईमेल कर मामले की जानकारी दी और सैलून उद्योग की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
बैठक के अंत में सचिव निर्मल रंधावा जी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।