रामनवमी अवकाश की तारीख में बदलाव: 26 की जगह अब 27 मार्च को रहेगा सरकारी छुट्टी
रांची:
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर जारी अवकाश की तिथि में बदलाव किया गया है।
विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पहले 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित करते हुए 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। वहीं 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रामनवमी के अवसर पर एनआई एक्ट के तहत सरकारी अवकाश रहेगा
यह आदेश सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साह द्वारा जारी किया गया है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि संशोधित अवकाश की जानकारी सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए।
Report Anand kishor