logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहल्ला नंबर 8 में मां दुर्गा की हुई मूर्ति स्थापना, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित प्राचीन सिद्ध माँ दुर्गा गमाडेद मंदिर में बुधवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा एवं शिव परिवार की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम के तहत पहले नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें भक्तजन ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। इसके पश्चात वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन में आहुतियां दी गईं और पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की स्थापना संपन्न कराई गई। सामूहिक रूप से उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि भक्ति से मन को शांति और सुकून मिलता है तथा हर व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर सत्संग और धार्मिक कार्यों में भाग लेना चाहिए। बताया गया कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की स्थापना की मांग थी, जो अब पूर्ण हो गई है। इससे अब भक्तों को एक ही स्थान पर सभी देवी-देवताओं के दर्शन का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पंडित मुन्नालाल, अंशु शर्मा, ललित शर्मा, नवनीत शर्मा, मनोज, अंकित माहेश्वरी, ज्वाला प्रसाद शर्मा, धर्मपाल, रामप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संवाद

12
579 views

Comment