logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काली पट्टी बांधकर पेंशनर समाज ने मनाया राष्ट्रव्यापी काला दिवस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

छबड़ा:पेंशनर समाज छबड़ा के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत काला दिवस मनाया गया।इस दौरान पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन प्रस्तुत किया।ज्ञापन में पेंशनर समाज ने केंद्र सरकार से पेंशन विरोधी विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की।साथ ही पेंशनरों को पूर्ववर्ती प्रावधानों के अंतर्गत सभी लाभ बहाल करने तथा 8 वें वेतन आयोग से संबंधित परिलाभ प्रदान करने की भी मांग उठाई गई।अध्यक्ष हरीश चंद्र पाठक सहित सभी ब्लॉक के पेंशनरों का कहना है कि प्रस्तावित नीतियों से उनके आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पेंशनरों के हितों की रक्षा करने की अपील की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की गयीं।

0
0 views

Comment