logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसीलदार अभिषेक यादव ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया

*तहसीलदार अभिषेक यादव ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया*
समय पर सिलेंडर आपूर्ति के सख्त निर्देश दिए, कालाबाजारी करने पर कार्रवाई की मांग

खैरथल / हीरालाल भूरानी
आम नागरिकों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को खैरथल में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक यादव ने खैरथल स्थित सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता सामने न आए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या, वितरण व्यवस्था तथा बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की। उन्होंने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

*एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी*
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी के खिलाफ कालाबाजारी, स्टॉक छिपाने या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय खैरथल थानाधिकारी रामकिशन, नायब तहसीलदार, पटवारी और गिरदावर भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में सतर्कता देखने को मिली।
तहसीलदार अभिषेक यादव ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है और गैस जैसी आवश्यक सुविधा की सप्लाई को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

2
89 views

Comment