ISIS विचारधारा का युवक राजस्थान के जोधपुर शहर में पकड़ा गया
राजस्थान के जोधपुर शहर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ISIS विचारधारा से जुड़े एक सोशल मीडिया संगठन के युवक को पकड़ा है। उसके फोन में ISIS से जुड़े संदिग्ध वीडियो मिले हैं। जिसे वह सोशल मीडिया के जरिए ग्रुपों में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। आरोपी पहले से जेल में बंद ISIS विचारधारा से जुड़े लोगों के संपर्क में था।
दरअसल बीते दिनों आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की पुलिस ने ISISI कट्टरपंथी विचारधारा ग्रुप से जुड़े एक युवक को पकड़ा था। उन युवकों से पूछताछ की गई तो यहां जोधपुर के नई सड़क निवासी युवक जीशान (19) का कनेक्शन भी सामने आया। इसके लिए विजयवाड़ा की पुलिस मंगलवार की शाम को जोधपुर पहुंची और स्थानीय सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम की टीम के साथ उसे देर रात पकड़ लिया।
हालांकि युवक इतना शातिर था कि उसने अपने मोबाइल से जुड़े कट्टरपंथ के वीडियो ओर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा कंटेंट डिलीट कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल में डेटा रिकवर कर लिया। इसमें सामने आया कि वो एक BENX ग्रुप से जुड़ा हुआ था। जिसमे कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा कॉन्टेंट शॉर्ट वीडियो ओर वॉयस नोट अपलोड करता था। उसे हैंडल करने वाले हैंडलर ने पहले उसकी परीक्षा भी ली थी। जिसमें सफल होने के बाद उसे उस ग्रुप का एडमिन भी बना दिया था। जिसके बाद वो अन्य युवकों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने लगा। हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने स्पष्ट नहीं बताया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक करीब दो साल से वो ग्रुप से जुड़ा हुआ था। उससे पूछताछ के बाद उसके कहीं अन्य संपर्कों का भी खुलासा हो सकेगा।
हालांकि जीशान इतना शातिर था कि जब उसका एक साथी विजयवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में आया तो उस ग्रुप से लेफ्ट भी हो गया था। बताया गया है की इस ग्रुप में कहीं अन्य देशों के कट्टर पंथी भी जुड़े हुए थे हालांकि इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है, लेकिन जिस तरह से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ जिससे कहीं और नाम भी सामने आ सकते हैं। युवक की जोधपुर के नई सड़क सोजती गेट नेशनल हैंडलूम के पास में मकान है जहां कुछ माह पूर्व उनकी बिल्डिंग गिर गई थी।