logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर प्रदेशभर में उत्साह, उमरिया में भी मनाया गया हर्षोल्लास से

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

उमरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश सहित उमरिया जिले में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है।
लोगों ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

5
3360 views

Comment