पेंशन समाज उप शाखा मांगरोल में उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
मांगरोल दिनांक 25 मार्च 2026 रिपोर्टर रामप्रसाद बेरवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगरोल पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल के द्वारा को आठवें वेतनमान से वंचित करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में आज उपखंड अधिकारी मांगरोल को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री महोदय एवं वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित करते हुए सभी पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को आठवें वेतनमान का पूर्ण लाभ दिया जावे यह मांग समस्त पेंशनरों ने की। पेंशनर समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी को चंद्र गोचर ने बताया कि सभी पेंशनर्स एक जुट होकर केंद्र सरकार के इस निर्णय पर विरोध प्रकट करते हैं।