logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जय काली मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ श्री रामा संकीर्तन मंदिर

जय काली कलकत्ते वाली के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया ।
मेरठ - श्री रामा संकीर्तन मन्दिर में चल रहे मां भगवती गुणगान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मां काली कि पूजा हुई तथा विद्वान पं० अम्बुज मिश्रा ने यजमान शास्त्री नगर के चड्डा परिवार , गुप्ता परिवार , सतीश अरोड़ा परिवार को विधि पूर्वक पूजन करवाया ।
पूजन के विश्राम लेते ही आज आशा आर्शिवाल शकुन्तला ठाकुर ने जय काली कलकत्ते वाली तेरा वचन न जाए खाली पागल पन कि हद तक नारे लगाए तो नीलम राजपाल आशा भाटिया वीनू मिर्ग तथा कमलेश आर्य आदि ने झूम - झूम कर कहा " मां भण्ड़ारे बैठी खोल के भर लो झोलियां "
ट्रस्ट के महामन्त्री सुरेश छाबड़ा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मां काली और भोले भण्ड़ारी ही ऐसे देवता हैं जो नाप तौल कर वरदान नहीं देते जब प्रशन्न हो जायें तो माला माल कर देते हैं तथा इसी लिए विश्व में सबसे ज्यादा मां काली पूजी जाती है । मां काली बनी वैशाली ने जो टाण्डव प्रस्तुत किया वह सराहनीय है । प्रचार सचिव पं० राजेश शर्मा , नवीना छाबड़ा व श्री रामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती मेरठ के सेवादार उपस्थित रहे

1
88 views

Comment