सब्जी में माहवारी का रक्त मिलाकर देती थी पत्नी, पति के शरीर में फैला संक्रमण FIR दर्ज...see more
गाजियाबाद कवि नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर पीरियड्स के खून को खाने में मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पति का कहना है कि पीरियड्स का खून मिला खाना खाने से उसे संक्रमण हो गया है. पीड़ित पति ने पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पति ने शिकायत में अपने आरोप को सही साबित करने के लिए पुलिस को मेडिल रिपोर्ट भी सौंपी है। पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी यानी आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में पीड़ित ने कहा है कि वह पीरियड्स (माहवारी) के खून मिले खाना खाने से बीमार पड़ गया. ऐसे में उसने मेडिकल टेस्ट करवाया। टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि संक्रमण की वजह से उसके शरीर में सूजन है। शिकायतकर्ता शख्स की शादी साल 2015 में हुई थी. दंपती का एक बेटा भी है. दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पत्नी बार-बार सास-ससुर से अलग रहने की जिद करती थी, लेकिन उसक पति अपने माता-पिता को छोड़कर जाने तैयार नहीं हुआ. इससे उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था. पीड़ित का आरोप है महिला के परिजन उसे भोजन में ‘जहर’ देने और 'जादू टोना’ का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया था लेकिन उसने इनके बजाय माहवारी का खून खिलाया ।