अवैध खनन पर नहीं लग रही लगाम: रात में दौड़ रहे डंपर, पुलिस पर उठे सवाल
हुसैनगंज, फतेहपुर।
थाना हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौजमाबाद गांव के आसपास रात के अंधेरे में पीली मिट्टी का खनन तेजी से जारी है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, खनन माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं और रात के समय डंपरों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी निकालकर अन्य स्थानों पर भेजी जा रही है। यह पूरा काम इतनी बेखौफ तरीके से हो रहा है कि स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि असनी चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। उनका कहना है कि बिना पुलिस की जानकारी या सहमति के इतना बड़ा अवैध खनन संभव नहीं हो सकता।
फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कार्रवाई करता है।