पांडगरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जालोर (सियाणा रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव पांडगरा
राजकीय उच्च माध्यमिक
पांडगरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जालोर (सियाणा रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव पांडगरा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पांडगरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप वन संरक्षक प्रशिक्षण, जोधपुर द्वारा संचालित “सामान्य जन के लिए जैव विविधता संरक्षण एवं अनुसंधान पहल” के अंतर्गत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी नारायण सिंह करणोत एवं वन रक्षक नेपाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों के महत्व और जैव विविधता के संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर जगदीश परमार ने पॉलीथिन के उपयोग को सीमित करने, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यापक अभिषेक चारण, राजीव दवे एवं सवाई सिंह करणोत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भेरा राम नारणावास, संदीप कोठरी, पका राम, मंगला राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🖊️ सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777