logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मामा के घर जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा, कान का पर्दा फटा मड़िहान (मिर्जापुर):



मामा के घर जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा, कान का पर्दा फटा
मड़िहान (मिर्जापुर):
स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के ग्राम सभा कलवारी माफी के अमदहा गांव में मामा के घर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र राम गुलाब निवासी कोडवारी थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर 19 मार्च की रात लगभग 8 बजे अपने मामा के घर अमदहा (थाना मड़िहान) जा रहा था। इसी दौरान गांव के दिलावर, राम मनोज पुत्र दिलावर, रामबली तथा अनिल पुत्र रामबली निवासी कलवारी माफी अमदहा ने उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में थे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित के अनुसार डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मारपीट के कारण उसके बाएं कान का पर्दा भी फट गया है। घायल युवक ने थाना मड़िहान में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

26
1399 views

Comment