ब्रेकिंग न्यूज़
बेदौली में धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, निकली पदयात्रा व हुआ पौधारोपण
मड़िहान (मिर्जापुर):
ब्रेकिंग न्यूज़
बेदौली में धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, निकली पदयात्रा व हुआ पौधारोपण
मड़िहान (मिर्जापुर):
राजस्थानी थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में भारतीय युवा उत्थान समिति के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधानसभा के विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे। साथ ही सम्यक पार्टी प्रयागराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा तथा अपना दल (एस) के एसपी सिंह पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रवीण भाई पटेल और श्रावण कुमार सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जयंती के अवसर पर गोपालपुर से बेदौली तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्राट अशोक के विचारों का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम में भारतीय युवा उत्थान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गड उपस्थिति रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, मुकेश पटेल, प्रबंधक प्रवीण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. चन्द्राबली पाल, सूचना मंत्री बृजेश गिरी, मंत्री संजय चौहान, संरक्षक सम्बोधन मौर्य, हुसीला प्रसाद सिंह पटेल सहित साहब चौहान, रामलाल मौर्य, सुरेश कोल, राकेश सिंह मौर्य, गणेश मौर्य, रमाशंकर मौर्य, श्रावण कुमार मौर्य, देव कुमार पनिका सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट: अनिल कुमार