logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में HDFC बैंक की बड़ी सौगात: ‘परिवर्तन’ CSR पहल के तहत चकिया में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम शुरू।


चंदौली में HDFC बैंक की बड़ी सौगात: ‘परिवर्तन’ CSR पहल के तहत चकिया में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम शुरू।
चंदौली जिले के चकिया विकास खंड में HDFC Bank ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी (DM) द्वारा किया गया।
इस योजना के माध्यम से शिकारगंज क्षेत्र के लगभग 1500 परिवारों को कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में सीधे लाभ पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और ‘किसान फील्ड स्कूल (FFS)’ के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर बैंक के क्लस्टर हेड बालमुकुंद राय ने कहा कि ‘परिवर्तन’ पहल के माध्यम से बैंक सतत विकास, समावेशी प्रगति और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने किया, जबकि सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत रिलेशनशिप मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

1
42 views

Comment