logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे का बड़ा फैसला: अब 9 से 18 घंटे पहले बनेगा चार्ट, यात्रियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली सूत्र
रेलवे ने टिकट चार्ट तैयार करने के नियम में अहम बदलाव करते हुए इसे अब 4 घंटे से बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले करने का फैसला लिया है। इस बदलाव से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जिनकी टिकट वेटिंग में रहती है। अब यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई है या नहीं, जिससे वे समय रहते वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कर सकेंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार सुधार कर रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट हटाए गए हैं। इस कदम से दलालों पर भी लगाम लगेगी और आम यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी।
तत्काल टिकट बुकिंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इसमें आधार आधारित ओटीपी को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि टिकटों की जमाखोरी रोकी जा सके। वहीं, ई-टिकट रद्द करने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। अब यात्रियों को मैन्युअल रूप से टीडीआर भरने की जरूरत नहीं होगी, यह प्रक्रिया स्वतः पूरी होगी और रिफंड सीधे खाते में आएगा।
इसके अलावा, यात्रियों को और राहत देते हुए रेलवे ने टिकट रद्द करने की सुविधा को भी बढ़ाया है। अब किसी भी स्टेशन के काउंटर से टिकट कैंसिल कराया जा सकेगा, जबकि पहले यह सुविधा केवल गंतव्य स्टेशन तक सीमित थी।
यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए एक और अहम सुविधा जोड़ी गई है। अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन डिजिटल तरीके से बदल सकते हैं। साथ ही, काउंटर टिकट वाले यात्री भी चार्ट बनने के बाद ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपनी ट्रैवल क्लास अपग्रेड करवा सकेंगे।
रेलवे के इन नए फैसलों से यात्रियों का सफर अब पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

24
959 views

Comment