logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा नेता जतिन चौहान ने किया रक्तदान, लोगों को किया प्रेरित


फतेहगंज पश्चिमी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खिरखा में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा नेता जतिन चौहान ने रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। यह शिविर सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भाजपा नेता जतिन चौहान, जो कि खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला सलाहकार एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाड़ी भी हैं, ने रक्तदान करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने अपने साथियों और नगरवासियों से भी आगे आकर इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की।
जतिन चौहान ने यह भी बताया कि उनका ब्लड ग्रुप ‘O नेगेटिव’ है, जो कि अत्यंत दुर्लभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कस्बे के किसी भी व्यक्ति को इस ब्लड ग्रुप की आवश्यकता हो, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा नगर पंचायत की सम्मानित जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. मयंक, डॉ. दीपाली, हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह, लैब टेक्नीशियन सौरभ सिंह और हेल्थ ऑफिसर अभय मिश्रा सहित चिकित्सा टीम मौजूद रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का यह प्रयास सराहनीय रहा और उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा की।

11
853 views

Comment