logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश जिला कटनी जनपद पंचायत - ढीमरखेड़ा सिलौंडी की पाल भजन मंडली ने विशेष प्रस्तुति दी, मां वीरासन दरबार में गूंजे भक्ति के सुर: भजन संध

सिलौंडी की पाल भजन मंडली ने विशेष प्रस्तुति दी, मां वीरासन दरबार में गूंजे भक्ति के सुर: भजन संध
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां वीरासन धाम में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन आरती के पश्चात आयोजित हो रही भजन संध्या में क्षेत्रभर से पहुंचे भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होते रहे।

मां वीरासन मंदिर परिसर में तिलमन, पाली, नेगाई और सिलौंडी की भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक, झांझ और हारमोनियम की मधुर धुनों पर गूंजते भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजनों का आनंद लेते नजर आए और कई भक्त तो भक्ति में झूमते भी दिखे।

विगत रात्रि आयोजित भजन संध्या में सिलौंडी की पाल भजन मंडली ने विशेष प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। तिलमन के मुख्य पुजारी सौरभ दुबे, गणेश बागरी की भजन मंडली, नेगाई के विक्की साहू, महेंद्र पाल, बलीराम गाडरी, संतोष पाल और संत पाल सिलौंडी सहित कई भजन गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नवरात्र के इस पावन अवसर पर केवल भजन संध्या ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना भी देखने को मिल रही है। पंचमुखी सेवा न्यास और सेवा भारती के सहयोग से प्रतिदिन दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां वीरासन के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता वातावरण श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। नवरात्र के इन दिनों में मां के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव कर रहे

0
17 views

Comment