logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणेश चांवरिया बने युवा पीढ़ी की पसंद, कर रहे भाजपा का प्रचार

गणेश चांवरिया बने युवा पीढ़ी की पसंद, कर रहे भाजपा का प्रचार
धनी श्यामलाल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता गणेश चांवरिया आजकल युवा पीढ़ी के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। वे लगातार युवाओं के बीच जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
गणेश चांवरिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही भाजपा का लक्ष्य है।
उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी युवाओं में उत्साह भरते हुए कहा कि देश में चौथी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। गणेश चांवरिया गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं।
स्थानीय युवाओं का कहना है कि गणेश चांवरिया का सरल स्वभाव और सक्रियता उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है, जिसके कारण वे युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

16
2655 views

Comment