आजमगढ़ सांसद सपा मुख्य सचेतक श्री धर्मेंद्र यादव जी ने BJP के स्वामिनाथन आयोग की मांगे लागू करने का जोरदार अपील किया मंत्री जी से
प्रकाशनार्थ–:
दिनांक 24/03/2026
नई दिल्ली/आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद आजमगढ़ श्री धर्मेंद्र यादव ने देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।
इस मौके पर मा0 धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की कृषि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि लगभग पिछहत्तर हजार किसानों की आय दोगुनी अथवा उससे ज्यादा बढ़ी है जबकि सच्चाई यह है कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगभग साठ प्रतिशत लोग खेती- किसानी पर निर्भर है।आप 2014 का अपना घोषणा पत्र पढ़िए,उसमें आपने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करेंगे।
मेरा भाजपा सरकार तथा मंत्री जी से सीधा सवाल है कि 2014 में सरकार बनाने के लिए आपने किसानों को गुमराह क्यों किया कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान हताश,उदास और परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन आप लोग सिर्फ भाषण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हो,देश का किसान स्पष्ट रूप से जानना चाहता है कि आयोग की सिफारिश को कब लागू किया जाएगा।