पंचायत चुनाव को लेकर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
प्रयागराज में पंचायत चुनाव को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इससे पहले 13 मार्च को कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से चुनाव की विस्तृत रूपरेखा मांगी थी।
कोर्ट ने निर्देश दिया था कि आयोग चुनाव का पूरा शेड्यूल प्रस्तुत करे, जिसमें 26 मई 2026 से पहले चुनाव कराने की स्पष्ट योजना शामिल हो। इस मामले में इम्तियाज हुसैन की ओर से याचिका दाखिल की गई है।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य चुनाव आयोग कोर्ट के सामने क्या रूपरेखा पेश करता है और पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर क्या स्थिति साफ होती है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *