logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह केवल अपनी सीमाएँ नहीं तोड़ती, बल्कि पूरे समाज की सोच और संभावनाओं को नया आयाम देती है।

जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह केवल अपनी सीमाएँ नहीं तोड़ती, बल्कि पूरे समाज की सोच और संभावनाओं को नया आयाम देती है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसा मार्ग बनाती है, जहाँ डर की जगह आत्मविश्वास हो और सीमाओं की जगह अवसर।

आज आवश्यकता केवल महिलाओं को आगे लाने की नहीं, बल्कि उन्हें बराबरी का मंच, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और नेतृत्व का अवसर देने की है। विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज़ को सुनना और उन्हें अवसरों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। और यह काम हमारे राज्य झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार मईया सम्मान योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से बखूबी कर रही है।

झारखण्ड में महिलाएँ अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका बनकर उभर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से वे आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिख रही हैं।

एक सशक्त महिला केवल बदलाव का हिस्सा नहीं होती, वह बदलाव की दिशा तय करती है।
हम सब मिलकर ऐसा भविष्य बनायेंगे जहाँ हर महिला को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और अपनी पहचान स्वयं गढ़ने का समान अवसर मिले।

0
99 views

Comment