मलाहड़ी में 4 दिवसीय सुंदरकांड अखंड पाठ का आयोजन, 28 मार्च से गूंजेगा भक्ति का माहौल
इंदौरा/मलाहड़ी:
हनुमान मंदिर मलाहड़ी में 28 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक सुंदरकांड अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा, जबकि 1 अप्रैल को प्रातः 12:00 बजे भोग डाला जाएगा। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस आयोजन के प्रेरणास्रोत महंत श्री दिग्विजय गिरी जी महाराज हैं तथा समस्त मलाहड़ी निवासी इसके निवेदक हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।