२०२६ में राम नवमी की तिथि, शुभ मोहरत पूरे प्रमाण के साथ.......
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को जहाँ एक ओर माँ दुर्गा के नौवे स्वरुप माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है , वहीँ दूसरी ओरे इस दिन श्री हरी विष्णु जी के सातवें अवतार भगवन श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है | त्रेता युग में जन्मे दशरथ नंदन श्री राम पर आस्था और विश्वास हिन्दू धर्म का सनातन आधार है| आइये जानते हैं २०२६ में राम नवमी की तिथि, शुभ मुहरत पूरे प्रमाण के साथ|
धर्म सिन्धु , निर्णय सिन्धु के अनुसार राम नवमी के दिन श्री राम का जन्म मध्यान्ह यानी दोपहर के समय में हुआ था, इसी कारण राम नवमी का पर्व २६ मार्च को मनाया जाएगा|
द्रिक पंचांग के अनुसार राम नवमी का प्रातः ११:०९ से दोपहर ०१:३७ शुभ मोहरत है |
नवमी तिथि प्रारंभ – मार्च २६, २०२६ का प्रातः ११:४८ से मार्च २७, २०२६ प्रातः १०:०६ मिनट तक रहेगी|
हवन और कन्या पूजन का समय इसके हिसाब से तय कर सकते हैं|